प्रदेश के महोबा जनपद में पनवाड़ी थाना क्षेत्र स्थित ग्राम बुड़ेरा में गिरजाराम का बेटा पप्पू (28) रविवार की रात बाजार से मछली लाया और खुद भूनने के लिए बैठा। वह मछली भून ही रहा था, उसी समय बिजली गुल हो गई। उसने एक दीया जलाया और उसे एक ऊंची रैक पर रख दिया। चूहों की उछल-कूद के चलते दीया अचानक पप्पू की पीठ पर गिर गया और उसके कपड़ों में आग लग गई। उसकी चीख-पुकार सुनकर परिजनों ने किसी तरह उसके कपड़ों में लगी आग बुझा दी। इस दौरान वह बुरी तरह झुलस गया।
झुलसे हुए पप्पू को पास के एक अस्पताल में ले जाया गया। चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख पप्पू को झांसी मेडिकल कॉलेज अस्पताल के लिए रेफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
पुलिस ने पोस्टमॉर्टम कराने के बाद पप्पू का शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
dharmpath.com dharmpath