उप्र : मजाक से नाराज सिरफिरे ने 5 पर तेजाब फेंका

पुलिस के अनुसार, पांचल घाट चौकी के पास रविवार की देर शाम कुछ लोग आपस में बैठकर हंसी-मजाक कर रहे थे। इस बीच गांव का रहने वाले आदिल वहां पहुंचा और उसने बिना कुछ कहे-सुने ही सभी पर तेजाब फेंक दिया। तेजाब के इस हमले में जाकिर, शेरखान, उसकी बेटी अलीमा, पप्पू और दिलशाद झुलस गए। खुद आरोपी आदिल भी तेजाब से झुलस गया। इस घटना के बाद आरोपी को लोगों ने धर लिया और उसकी धुनाई कर बाद में पुलिस के हवाले कर दिया।

पुलिस ने आरोपी आदिल सहित अन्य घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में भी लोगों ने आरोपी को पीटा। पुलिस ने किसी तरह लोगों से आरोपी को बचाया। इस मामले में पुलिस के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। छानबीन में यह बात सामने आई है कि आरोपी को उसका मजाक बनाया जाना नागवार लगा था और इसी के चलते उसने उन सभी पर तेजाब फेंक दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493