लखनऊ, 24 जुलाई (आईएएनएस/आईपीएन)। उत्तर प्रदेश शासन ने चालू वित्तवर्ष 2016-17 में मनोरंजन कर वसूली का लक्ष्य 658 करोड़ रुपये निर्धारित किया है।
लखनऊ, 24 जुलाई (आईएएनएस/आईपीएन)। उत्तर प्रदेश शासन ने चालू वित्तवर्ष 2016-17 में मनोरंजन कर वसूली का लक्ष्य 658 करोड़ रुपये निर्धारित किया है।
विभागीय मनोरंजन कर राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मदन चौहान ने मनोरंजन कर अधिकारियों को 31 मार्च, 2017 तक शतप्रतिशत मनोरंजन कर वसूली का लक्ष्य पूरा करने के सख्त निर्देश दिए हैं।
उन्होंने मनोरंजन कर वसूली की नियमित समीक्षा करने के निर्देश प्रमुख सचिव मनोरंजन कर तथा मनोरंजन कर आयुक्त को दिए हैं।
चौहान ने बताया कि चालू वित्तीय वर्ष में लक्ष्य के सापेक्ष 30 जून तक 221.70 करोड़ रुपये मनोरंजन कर की वसूली की जा चुकी है।
dharmpath.com dharmpath