अमेठी-प्रतापगढ़ मार्ग पर छाछा मोड़ के पास मुखबिर की सूचना पर एसओजी और संग्रामपुर पुलिस के संयुक्त चेकिंग अभियान के तहत एक बोलेरो गाड़ी को रोक कर चेक किया तो उसमें 25 पेटी मध्य प्रदेश की बनी अवैध शराब बरामद हुई।
अपर पुलिस अधीक्षक वी.सी. दूबे ने बुधवार को बताया कि थाना संग्रामपुर के उप निरीक्षक प्रदीप सिंह ने अपने सहयोगियों तथा एसओजी प्रभारी शिवाकांत पांडेय और उनकी टीम की मदद से थाना क्षेत्र के छाछा तिराहे के पास चेकिंग के दौरान एक बोलेरो गाड़ी से मध्य प्रदेश की बनी 25 पेटी शराब बरामद की गई।
पकड़े गए आरोपी प्रतापगढ़ के निवासी अरविंद कुमार, दिगंबर एवं प्रशांत कुमार हैं।
अपर पुलिस अधीक्षक दूबे ने बताया कि पुलिस टीम को पुलिस अधीक्षक पूनम ने सम्मानित करने का फैसला लिया है।
सूत्रों के मुताबिक, इस थाना क्षेत्र में सफेद पोश के संरक्षण में काफी समय से बाहर की शराब का अवैध कारोबार चला रहा था। एक माह के अंदर दूसरी बार प्रदेश के बाहर की शराब पुलिस द्वारा बरामद की गई है। अभी पिछले माह में संग्रामपुर पुलिस ने थाने से कुछ ही दूरी पर शराब बरामद कर और दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया था।
dharmpath.com dharmpath