उप्र : मस्जिद बम कांड का खुलासा, 2 और गिरफ्तार

एसएसपी मोहित गुप्ता ने बताया कि 12 अक्टूबर को वजीरगंज में स्थित शिव मंदिर में मूर्ति तोड़ने की घटना हुई थी। इससे आक्रोशित कुछ लोगों ने मस्जिद में बम फेंकने की साजिश रची थी और श्रीराम हिंदू भाई व्हाट्स एप ग्रुप के द्वारा कुछ लोगों के मोबाइल पर मैसेज किया गया। इसके बाद अभियुक्तों ने मुकेरी टोला मस्जिद में बम विस्फोट की घटना को अंजाम दिया। पकड़ने जाने के भय से अभियुक्तों ने बाद में व्हाट्स एप से मैसेज डिलीट कर दिया।

पुलिस ने घटना के सूत्रधार राजा जायसवाल पहले ही गिरफ्तार किया था। उससे पूछताछ के बाद घटना परत दर परत खुलती चली गई। पुलिस ने सर्विलांस से मिले साक्ष्यों के आधार पर देवकाली निवासी ऋषभ पाठक तथा मोइया कपूरपुर निवासी मनमोहन सिंह उर्फ शेर सिंह को गिरफ्तार किया। इन अभियुक्तों के पास से तीन मोबाइल सेट बरामद किए गए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493