मेडिकल कालेज के अधीक्षक डॉ. एन.एन. शुक्ल ने यहां बताया कि मस्तिष्क ज्वर से जिन 11 बच्चों की मृत्यु हुई, उनमें कुशीनगर व गोरखपुर के तीन-तीन, महराजगंज-दो तथा बलरामपुर, मऊ व बिहार का एक-एक बच्चा है।
एक जनवरी से अब तक मस्तिष्क ज्वर से पीड़ित 880 रोगियों को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया, जिनमें से अब तक 181 की मृत्यु हो चुकी है। मस्तिष्क ज्वर से पीड़ित 15 मरीजों को उपचार के लिए शनिवार को भर्ती कराया गया है, जबकि इससे पीड़ित 113 रोगियों का मेडिकल कालेज में इलाज चल रहा है।
dharmpath.com dharmpath