उप्र : महराजगंज में बस-ट्रक भिड़े, 3 गंभीर, 19 घायल

ठूठीबारी थाना क्षेत्र के अंतर्गत लोहरौली के पास गोरखपुर डिपो की रोडवेज बस (यूपी 56 टी 4088) और ट्रक (यूपी 53 ईटी 4112) में टक्कर हो गई। बस और ट्रक की टक्कर में बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि ट्रक पलट गया। इस हादसे का कारण ट्रक की तेज रफ्तार होना बताया जा रहा है।

दोनों वाहनों में टक्कर के कारण 19 लोग घायल हो गए, जिसमें अधिकतर बस सवार बताए जा रहे हैं। सड़क हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल भेजा। घायलों में तीन लोगों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। महराजगंज पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493