मऊरानीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम भंडरा निवासी गोविंद सिंह अपनी पत्नी राजकुमारी और बेटे संजू के साथ रहते है। गोविंददास के अनुसार, एक वर्ष पूर्व उनके एक बेटे की मौत हो गई थी।
गोविंददास अपने बेटे के साथ झांसी में मजदूरी करने गए हुए थे। राजकुमारी घर में अकेली थीं। रात्रि में अज्ञात लोग घर में घुस गए और उनकी हत्या कर फरार हो गए। सुबह जब वह नजर नहीं आई तो ग्रामीणों ने घर में जाकर देखा तो वह मृत पड़ी हुई मिलीं।
इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई की। मृतका के पति ने परिवार के एक सदस्य पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है।
dharmpath.com dharmpath