उप्र : महिला की हत्या कर ससुराल वाले फरार

बांदा, 9 दिसंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में बांदा जिले में अतर्रा कस्बे के दामूगंज मुहल्ले में शुक्रवार को एक महिला की हत्या कर उसके ससुराल के लोग शव को घर के अंदर बंद कर फरार हो गए। पुलिस ने मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में ताला तोड़कर शव को बाहर निकाला।

पुलिस क्षेत्राधिकारी (अतर्रा) कुलदीप कुमार गुप्ता ने शनिवार को कहा, “पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस ने उपजिला मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में घर का ताला तोड़कर विवाहिता ममता (23) का शव शुक्रवार शाम उसके घर से निकाल कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।”

उन्होंने बताया कि डेढ़ साल पूर्व अजय यादव शादी रचा कर ममता को अपने घर लाया था। महिला के मायके के बारे में किसी पड़ोसी को कोई जानकारी नहीं है।

क्षेत्राधिकारी ने पड़ोसियों के हवाले से बताया, “दोपहर के करीब सास, ससुर और पति से उसका झगड़ा होते सुना गया था, और कुछ देर बाद ससुराल के सभी लोग घर में बाहर से ताला बंद कर गायब हो गए। जब काफी देर तक ममता की कोई आहट नहीं सुनाई दी, तब पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी।”

उन्होंने कहा, “मृतका के गले में रस्सी या किसी अन्य चीज से फंदा लगाने का निशान पाया गया है और शरीर में चोट के भी निशान मौजूद हैं। चौकीदार की तहरीर पर पति अजय, ससुर सुंदर यादव और सास रानी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है। पति और ससुर पहले भी कई बार जेल जा चुके हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493