महिला का आरोप है कि वह जान बचाने के लिए भागी तो चारों लोगों ने उसे पकड़ लिया और कमरे मे बंद कर उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया।
यह भी आरोप है कि चारों ने उसके पास से चांदी की पायल, सोने के कुंडल व पंद्रह हजार रुपये लूट लिए। जाते-जाते वे लोग महिला को जान से मरने की धमकी भी दे गए।
मामले की रिपोर्ट दर्ज करने जब वह थाने गई तो भगा दिया गया। जब जिलास्तरीय अधिकारियों ने भी सुनवाई नहीं की, तब उसने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। पुलिस ने न्यायालय के आदेश के बाद मामला दर्ज किया है।
dharmpath.com dharmpath