उप्र : महिला ने जहर खाकर दी जान

असोथर कस्बा निवासी रामभवन ने अपनी पुत्री शशिकला की शादी 2011 में ईसापुर गांव निवासी अध्यापक जुगराज के साथ की थी। बताया जा रहा है शशिकला ने संदिग्ध अवस्था में जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ समय बाद जब उसकी हालत बिगड़ी तो परिजन उसे सीएचसी ले गए, जहां चिकित्सक ने उसे जिला चिकित्सालय के लिए स्थानांतरित कर दिया, जिस पर आनन-फानन उसे सदर अस्पताल लाया गया, जहां आपातकाल में तैनात चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना पर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, पोस्टमार्टम हाउस में मृतका के पिता रामभवन ने अपने दामाद व अन्य ससुराल वालों पर आरोप लगाते हुए बताया कि शादी के बाद से ही प्लाट व चार पहिया गाड़ी की मांग को लेकर आए दिन उसकी पुत्री को मारते-पीटते थे। मांग पूरी न होते देख पहले उसे मारा-पीटा बाद में जबरन उसे जहरीला पदार्थ खिला दिया, जिससे उसकी पुत्री की मौत हो गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493