उप्र : महिला ने वायु सेना के जवान पर दुष्कर्म का आरोप लगाया

चित्रकूट, 29 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले की एक विवाहित महिला ने चंडीगढ़ में तैनात वायु सेना के एक जवान पर उसे बंधक बनाकर कथित तौर पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार झा ने मंगलवार को बताया कि मानिकपुर थाना क्षेत्र की एक विवाहित महिला ने वायु सेना में सैनिक के पद पर तैनात मानिकपुर के विद्यासागर पर शादी का झांसा देकर छह महीने तक चंडीगढ़ में बंधक बनाकर कथित तौर पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।

उन्होंने बताया कि आरोपी की बहन कॉलेज के समय से पीड़िता की सहेली रही है और उसी के जरिए वह विद्याासागर के संपर्क में आई थी। मामले की जांच मानिकपुर के थानाध्यक्ष को सौंपी गई है। इस समय पीड़िता अपने परिवार से अलग एक किराए के कमरे में रह रही है।

एसपी ने दी गई तहरीर के मुताबिक, बताया कि शिमला घुमाने के बहाने आरोपी की बहन ने उसे बुलाया था और अपने भाई के साथ चंडीगढ़ भेज दिया था, जहां किराए के कमरे में छह महीने तक रख कर उसके साथ दुष्कर्म किया गया और गर्भवती होने पर उसका जबरन गर्भपात भी कराया गया।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493