उप्र : महिला ने 2 बच्चों संग किया आत्मदाह, 1 बचा

पुलिस के मुताबिक, कैंट इलाके के गीतानगर कालोनी में रहने वाला संदीप ऑटो रिक्शा चलाता है। उसकी पत्नी पुष्पा यादव (25) उसी इलाके में ही किराये पर रहने वाली अपनी बहन के घर आई थी। जहां गुरुवार रात उसने अपने बेटों अंकित और अनुराग को साथ लेकर कमरा बंद कर आग लगा ली। मां के आग लगाने पर अंकित (7) दरवाजा खोल कर भाग निकला, लेकिन अनुराग (3) मां के साथ ही जल गया।

परिजनों का आरोप है कि पुष्पा ने पति की प्रताड़न के चलते आत्मदाह किया है। उन्होंने कहा कि पति आए दिन पुष्पा को पीटता था। गुरुवार की सुबह भी पिटाई की थी। इससे क्षुब्ध पुष्पा देर रात में बेटों अंकित और अनुराग के साथ बहन के घर पहुंची और कमरे में जाकर आग लगा ली। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493