दयालपुर गांव में अवधेश राय की पत्नी शैलकुमारी (45) की संदिग्ध हालात में झुलसने से मौत हो गई। परिजनों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना मिलते ही मृतका के मायका जखनिया के लोग शुक्रवार की सुबह हरनाटार पहुंच गए। मायके वालों ने शैलकुमारी को जलाकर मारने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मायके वालों ने ससुरालियों पर जलाकर मारने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
इसी गांव की अंशु त्रिपाठी (14) पुत्री श्रवण कुमार की भी झुलस गई थी। परिजनों ने अंशु को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई।
dharmpath.com dharmpath