उप्र : महिला सिपाही से छेड़छाड़

मोहनलालगंज थानाक्षेत्र में सोमवार सुबह एक महिला सिपाही से बेखौफ मनचले युवक ने सरेराह छेड़छाड़ करके इलाके में सनसनी फैला दी। जब महिला आरक्षी ने शोर मचाया तो आरोपी भागने लगा। सूचना पाकर मोहनलालगंज थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी को दबोच लिया। पकड़े गए युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

मोहनलालगंज थाना प्रभारी के मुताबिक, कस्बे से एक महिला आरक्षी सादी वर्दी में गुजर रही थी, तभी वहां खड़े एक मनचले युवक ने उस पर अश्लील तंज कसे और उससे छेड़छाड़ की। महिला आरक्षी ने जब शोर मचाया तो लोग इकट्ठा होने लगे। यह देख आरोपी भागने लगा।

बीच बजार में छेड़छाड़ की वरदात की जानकारी पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पकड़े गये युवक ने अपना नाम रीतेश सिंह बताया। वह रायबरेली का रहने वाला है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493