महोबा, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में महोबा जिले की ख्रेला थाना पुलिस ने जंगल में बने एक कच्चे घर में सोमवार की रात छापा मारकर अवैध असलहा फैक्ट्री का खुलासा कर इस कारोबार में लिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक एनत्र कोलांची ने मंगलवार को बताया, “खरेला थाना क्षेत्र के कुड़ार गांव से दूर जंगल में बने एक कच्चे घर में अवैध रूप से असलहा फैक्ट्री का संचालन किया जा रहा था, सोमवार की रात खरेला पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर छापेमारी की। इस दौरान कैलाश राजपूत और शिवराम को गिरफ्तार कर एक दर्जन से अधिक अर्ध निर्मित असलहे, 315 बोर के चार तमंचे और एक बंदूक के अलावा असलहा बनाने के उपकरण व जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।”
उन्होंने बताया, “गिरफ्तार आरोपी काफी समय से अवैध असलहा बनाने और उन्हें आस-पास के जिलों में बेचने के कारोबार में संलिप्त था।”
dharmpath.com dharmpath