उप्र : महोबा में रेलवे ट्रैक से प्रेमी युगल के शव बरामद

महोबा, 26 मार्च (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में शनिवार को पुलिस ने कई टुकड़ों में कटे प्रेमी युगल के शव बरामद किए हैं। पुलिस ने ऑनर किलिंग की आशंका व्यक्त की है।

पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) विनोद सिंह ने रविवार को बताया, “युवक असलम (24) निवासी बेहननपुरा थाना जैत और युवती आशिया उर्फ गुड़िया (20) निवासी गाढ़ो गांव थाना महोबकंठ के शव शनिवार को घुटई व हरपालपुर रेलवे स्टेशन के मध्य गेट संख्या-1216/3 के पास कई टुकड़ों में कटे रेलवे ट्रैक से बरामद हुए हैं। युवक रेलवे विभाग में गैंगमैन के पद पर तैनात था और इन दोनों के बीच पिछले दो साल से प्रेम संबंध थे।”

उन्होंने बताया कि प्रथमदृष्टया ऑनर किलिंग की आशंका जाहिर की जा रही है, क्योंकि युवक का शव नग्नावस्था में था। सीओ ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच गंभीरता से कर रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493