उप्र : मां ने 2 बच्चियों संग खाया जहर, बच्चियों की मौत

पुलिस के मुताबिक, पराहित बबूरा गांव में अमिता (36) अपनी दो बच्चियों सपना (10) व नेहा (6) के साथ रविवार की सुबह जहर खा लिया। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया, जहां डाक्टर ने दोनों बच्चियों को मृत घोषित कर दिया। वहीं महिला की हालत गंभीर बताई गई है।

महिला का मायका दाउदपुर गांव में है। सूचना मिलते ही उसका भाई करन भी मौके पर पहुंचा। परिवार के लोगों ने बताया कि अमिता के पति संजय बिंद की इसी साल 19 जनवरी को बीमारी से मौत हो गई थी, तब से वह परेशान थी। घरेलू तनाव इस बीच ज्यादा बढ़ गया था। अवसाद में आकर उसने खुद को और बच्चियों को जहर खिया दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493