उप्र : मां ने 2 बच्चों संग ट्रेन के आगे कूदकर जान दी

पुलिस के अनुसार, दुर्गापुर गांव की रहने वाली महिला ममता की उसके पति पटेश्वरी से अनबन रहती थी। दोनों के बीच आए दिन घरेलू विवाद होते रहते थे।

बताया जा रहा है कि रात में पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद 32 साल की ममता ने अपने चार वर्षीय बेटे राज और छह वर्षीय बेटी अर्पिता के साथ गोंडा बलरामपुर रेल प्रखंड पर ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली।

रेलवे पुलिस ने मामला दर्ज कर तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की छानबीन मे जुटी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493