जनकारी के मुताबिक, गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के निकोवनपुरवा गांव निवासी विवाहिता सुनीता (22) व उसके एक साल के मासूम बेटे आकांक्ष की सोमवार रात घर में संदिग्ध हालात में जलने से मौत हो गई। घटना के बाद महिला के ससुराल वाले घर से भाग गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, मौके पर पहुंचे मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस छानबीन में जुटी है।
dharmpath.com dharmpath