पुलिस अधीक्षक अजय कुमार साहनी ने बताया कि जनपद स्तर पर वाहन चेकिंग के दौरान प्रभारी निरीक्षक निजामाबाद द्वारा कठवा पुल बहद ग्राम-गौसपुर, थाना-निजामाबाद में समय करीब 3:35 बजे सुबह पुलिस मुठभेड़ के दौरान माफिया गैंग डी-16 के कुख्यात बदमाश राहुल यादव को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। उसके पास से एक कट्टा 315 बोर, तीन जिंदा कारतूस 315 बोर, एक खोखा कारतूस 315 बोर, एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई।
एसपी ने बताया कि अभियुक्त राहुल यादव देवारा जदीद का निवासी है। वह 13 जून को थाना तरवा क्षेत्र में पुलिस चेकिंग के दौरान पुलिस पार्टी पर फायर करके भागने में सफल रहा था, जिसमें उसका एक साथी वैभव उर्फ छोटू यादव मुठभेड़ में घायल हो जाने पर गिरफ्तार हो गया था। अभियुक्त राहुल यादव 12 हजार रुपये का इनामी अपराधी है तथा जनपद के कई थानों में इसके विरुद्ध अभियोग दर्ज हैं।
dharmpath.com dharmpath