जनपद के शहर कोतवाली अंतर्गत छनियापुरा निवासी हरिशंकर अहिरवार का नवाबाद थानांतर्गत कोछा भांवर में ननिहाल है। शनिवार रात उसके रिश्तेदार के घर में रिंग सेरिमनी की रस्म चल रही थी, जिसमें शामिल होने के लिए वह कोछा भांवर गया हुआ था, जहां हरिशंकर के एक मामा की बंदूक से गोली निकली जो उसे जा लगी, जिससे वह खून से लथ-पथ हो गया।
यह देख आनन-फानन में उसे झांसी मेडिकल कॉलेज लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर कार्रवाही शुरू कर दी।
सिटी (एसपी) ने फोन पर जानकारी देते हुए बताया कि घटनास्थल पर मौजूद लोगों के मुताबिक, मामा कंधे पर लोडेड बंदूक टांगे हुए था। बंदूक अचानक फिसलकर गिर गई और बंदूक का ट्रीगर दब गया, जिससे गोली चल गई। फिलहाल इस घटना का वास्तविक कारण जानने का प्रयास किया जा रहा है।
dharmpath.com dharmpath