उप्र : मार्शल की ठोकर से छात्र की मौत, 2 की हालत नाजुक

कोतवाली देहात के ग्राम नगरौर स्थित राम लखन राम संवारी इंटर कालेज में पढ़ने जा रहे तीन छात्र देवराज (12) पुत्र मुंशी लाल, विकास (10) पुत्र मंशाराम व 11 वर्षीय छोटकन्ने पुत्र नन्हू एक ही साइकिल से पर थे। तभी गोण्डा की ओर से बहराइच आ रही तेज रफ्तार मार्शल ने सड़क पार कर रहे तीनों छात्रांे को ठोकर मार दी। जिससे छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना परिजनांे को दी और उपचार के लिए उन्हें जिला चिकित्सालय में पहुचाया, जहां उपचार के दौरान छोटकन्ने की मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही पूरे गांव में मातम छा गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493