उप्र : मालगाड़ी की चपेट में आकर महिला सिपाही की मौत

फतेहपुर, 10 दिसंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में गुरुवार को गृहमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था में बांदा से ड्यूटी में आई महिला सिपाही की मौत एक मालगाड़ी की चपेट में आने से हो गई। यह जानकारी प्रतिसार निरीक्षक ने शनिवार को दी।

पुलिस लाइन में तैनात प्रतिसार निरीक्षक (आरआई) श्रीभगवान ने बताया, “बांदा के महिला थाने में एचसीपी के पद पर तैनात महिला सिपाही शांति तिवारी (50) गुरुवार को यहां केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह की सुरक्षा व्यवस्था में ड्यूटी पर आई थी। नगर कोतवाली क्षेत्र के सादीपुर रेलवे फाटक पार करते समय अप लाइन पर एक मालगाड़ी की चपेट में आ जाने से उसकी मौत हो गई।”

आरआई ने बताया कि महिला सिपाही कानपुर देहात के अकबरपुर की रहने वाली थी।

पुलिस ने कहा कि जीआरपी ने मृतका के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493