उप्र : मालगाड़ी के 3 डिब्बे पटरी से उतरे

लखनऊ, 2 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में शनिवार तड़के एक मालगाड़ी के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए, जिसके कारण लखनऊ से गोरखपुर के बीच रेल यातायात प्रभावित रहा। रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक रेल यातायात सामान्य करने के लिए तेजी से कार्य किया जा रहा है।

रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि गोंडा जिले के छपिया रेलवे स्टेशन के पास आज (शनिवार) तड़के करीब चार बजे एक मालगाड़ी के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए।

मालगाड़ी गोंडा से गोरखपुर की ओर जा रही थी। घटना की सूचना पर गोरखपुर से रेलवे के इंजीनियर तथा अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची। तेजी से पटरियों को दुरुस्त करने का काम चल रहा है। जल्द ही यातायात शुरू होने की संभावना है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493