नगर कोतवाली बांदा के प्रभारी निरीक्षक डी.पी. तिवारी ने रविवार को बताया, “प्राथमिक पाठशाला में पढ़ने वाली तीन मासूम छात्राएं अपने परिजनों के साथ शनिवार को कोतवाली आईं थी और विद्यालय आते-जाते समय गांव के अधेड़ पर छेड़खानी और अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया था। शनिवार शाम अभियोग दर्ज करने के बाद आरोपी को गांव से गिरफ्तार कर जेल दिया है।”
dharmpath.com dharmpath