दरिंदगी से जख्मी बच्ची को महिला अस्पताल लाया गया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना पाते ही शहर कोतवाल दीपक शुक्ला मौके पर पहुंचे और घटना का मौका मुआयना करने के बाद अपने अधीनस्थों को सख्त हिदायत दी कि वे दरिंदे को पकड़ने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा दें।
दीपक शुक्ला के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पंचमपुरवा निवासी अजय उर्फ कल्लू टेलर्स पुत्र परवन ने शनिवार रात चौदह वर्षीय मासूम बच्ची को अपनी हवश का शिकार बनाया। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर उसके माता-पिता आ गए तो दुष्कर्मी भाग गया।
खून से लथपथ बच्ची को सबसे पहले महिला अस्पताल ले जाया गया और घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई।
महिला अस्पताल की डाक्टरों ने बच्ची की हालत को देखते हुए उसे लखनऊ रेफर कर दिया। घटना की सूचना पाते ही शहर कोतवाल दीपक शुक्ला घटनास्थल पर पहुंच गए और घटना का मौका मुआयना करने के बाद आरोपी को बंदी बना लिया।
कोतवाल शुक्ला ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी अर्धविक्षिप्त है, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
dharmpath.com dharmpath