फरधान थाना क्षेत्र के परशेरा बुजुर्ग गांव निवासी राशिद मिट्टी की दीवार खड़ी कर अपनी दुकान (खोखा) बना रहा था। पास में कुछ बच्चे खेल रहे थे। तभी मिट्टी की दीवार अचानक ढह गई, जिसके नीचे पांच साल की सबीना, सिमरन और आठ वर्षीय मुहर्रम दब गए।
दीवार गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और मिट्टी के ढेर से बच्चों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने तीनों बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
dharmpath.com dharmpath