उप्र : मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने फहराया तिरंगा

लखनऊ, 15 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 70वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर विधानसभा परिसर में तिरंगा फहराया।

लखनऊ, 15 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 70वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर विधानसभा परिसर में तिरंगा फहराया।

इस मौके पर उन्होंने कहा, “हम बहुत खुशी और हर्ष के साथ स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं। हमें सोचना पड़ेगा कि जिन मूल्यों को लेकर आजादी दिलाई गई हम उस पर कितने खरे उतरे हैं।”

लखनऊ में रविवार शाम से ही रूक-रूककर बारिश हो रही है। इस दौरान कार्यक्रम में कई अधिकारी छाता लगाए नजर आए।

अखिलेश यादव ने कहा कि जब हम दुनिया के दूसरे देशों से भारत की तुलना करते हैं तो पाते हैं कि हमारे देश में बहुत कुछ होना बाकी है खासकर किसानों के लिए और नौजवानों के लिए।

उन्होंने कहा कि देश को आजादी दिलाने के लिए सभी धर्मो ने मिलकर योगदान दिया। ऐसे में हमें उन लोगों से सावधान रहना होगा जो धर्म के आधार पर देश को बांटने की कोशिश कर रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493