उप्र : मुख्यमंत्री आवास उड़ाने की धमकी मामले की जांच शुरू

एक जनवरी को आईपीएस अमिताभ ठाकुर को उनके मोबाइल नंबर पर बाहर का दिखने वाले मोबाइल नंबर (9090129 ) से सीएम आवास पर बम फिट करने को लेकर एक धमकी भरा फोन आया था। फोन पर कहा गया था कि सीएम आवास पर बम रखा गया है जो एक घंटे बाद ब्लास्ट हो जाएगा। इसकी शिकायत अमिताभ ने तुरंत डीजीपी एस. जावीद अहमद सहित अन्य सीनियर पुलिस अफसरों से करते हुए थाना गोमतीनगर पर एफआईआर दर्ज कराई थी।

यह मामला एटीएस के सुपुर्द कर दिया गया है। मंगलवार को एटीएस के अफसरों ने मामले की जाच के सिलसिले में अमिताभ ठाकुर से पूछताछ की और उनसे बातचीत का ऑडियो-टेप लिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493