उप्र : मुख्य सचिव आलोक रंजन को सेवा विस्तार

प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 31 मई, 2014 को जावेद उस्मानी को हटाकर आलोक रंजन को कृषि उत्पादन आयुक्त से मुख्य सचिव बनाया था। उनका कार्यकाल 31 मार्च को खत्म हो रहा था। प्रदेश सरकार ने उन्हें सेवा विस्तार देने की केंद्र सरकार से सिफारिश की थी।

केंद्र सरकार की उच्च स्तरीय कमेटी ने राज्य सरकार की संस्तुतियों पर अपनी मुहर लगाते हुए आलोक रंजन को तीन माह का सेवा विस्तार दे दिया है। इस सरकार के वह पहले मुख्य सचिव हैं, जिन्हें सेवा विस्तार दिया गया है। हाल ही में उनकी गायिका पत्नी सुरभि रंजन को प्रदेश के यश भारती पुरस्कार से नवाजा गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493