उप्र : ‘मुगल-ए-आजम’ की थीम पर बनेगा पर्यटन पार्क

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि मशहूर फिल्म निमार्ता-निर्देशक के आसिफ और उनकी अमर कृति ‘मुगल-ए-आजम’ की थीम पर राज्य सरकार द्वारा इटावा लायन सफारी के निकट स्मारक व पर्यटन थीम पार्क का निर्माण कराया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने पर्यटन विभाग को इस संबंध में जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।

सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेश सरकार ने यह फैसला इसलिए लिया, ताकि इस इलाके में देश-दुनिया के पर्यटकों की आमद बढ़े और उन्हें इटावा, प्रदेश व देश की इस महान विभूति और उनके द्वारा बनाई गई कालजयी फिल्म की जानकारी मिल सके।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493