उप्र : मुठभेड़ में इनामी बदमाश गिरफ्तार, पुलिस अफसर घायल

लखनऊ/इटावा, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में वैदपुरा थाना पुलिस ने सोमवार देर रात मुठभेड़ के दौरान 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान गोली चलने से एस.ओ. और बदमाश घायल हुए हैं। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक एस.ओ. वैदपुरा सतेंद्र सिंह अपनी टीम के साथ सोमवार देर रात गश्त पर निकले। करीब एक बजे बिचपुरी खेड़ा में एक बाइक आती देख पुलिस ने बाइक सवार को रुकने का इशारा किया। पुलिस कर्मी कुछ समझ पाते कि बाइक पर सवार दोनों बदमाशों ने गोलीबारी शुरू कर दी जिसमें सतेंद्र सिंह घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि जवाबी कार्रवाई के दौरान गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया जबकि दूसरा भाग निकला। इसके बाद घायल एसओ और बदमाश को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

गिरफ्तार किए गए बदमाश ने अपना नाम कलाम बताया है। वह मथुरा जिले का निवासी है। कलाम पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493