उप्र : मुठभेड़ में मारा गया 50 हजार का इनामी कलुआ

रविवार देर रात हुई मुठभेड़ में मारा गया इनामी अलीगढ़ में हुई ज्वैलरी शोरूम मालिक की हत्या व लूट, बुलंदशहर में पालिका ठेकेदार जगवीर से रंगदारी और हत्या के मामले में वांछित चल रहा था। उसके खिलाफ रंगदारी, लूट और हत्या समेत 14 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। पुलिस ने मौके से लूटी गई लाइसेंसी रिवाल्वर, कार और अवैध असलहा बरामद किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुनिराज जी. ने सोमवार को बताया कि रविवार देर रात करीब दो बजे सिकंदराबाद पुलिस को मुखबिर से खबर मिली कि 50 हजार का इनामी कलुआ उर्फ अमित अपने साथी के साथ किसी वारदात को अंजाम देने के लिए इलाके में आने वाला है।

इस पर पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर बदमाशों को घेर लिया। पुलिस को देख कार सवार बदमाशों ने फायरिंग की। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें कलुआ मारा गया और उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

एसएसपी ने बताया कि पुलिस को मौके से लूटी गई लाइसेंसी रिवाल्वरए कार और दर्जनों कारतूस बरामद हुए हैं। एसएसपी ने बताया कि मारे गए बदमाश कलुआ उर्फ अमित के खिलाफ गाजियाबाद, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हरियाणा और गुजरात राज्य में भी लूट, हत्याए हत्या का प्रयास, रंगदारी, गैंगस्टर एक्ट समेत 14 से ज्यादा मामले दर्ज हैं।

उन्होंने बताया कि कलुआ अलीगढ़ में ज्वेलरी शोरूम लूट और मालिक की हत्या, पालिका ठेकेदार जगवीर से पांच लाख की रंगदारी और ठेकेदार जगवीर की पत्नी से अवैध संबंधों के चलते ठेकेदार जगवीर की हत्या मामले में वांछित चल रहा था।

इस मामले में उसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनामी घोषित किया गया था। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ के दौरान फरार हुए दूसरे बदमाश की तलाश जारी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493