उप्र : मुठभेड़ में 15 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, 2 पुलिसकर्मी घायल

टाडा एसपी विपिन ने बताया, “मंगलवार तड़के दो बजे थाना शाहाबाद पुलिस टीम रोड पर सैफनी के पास चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन बदमाशों को रोकने का प्रयास किया गया। बदमाशों ने रुकने के बजाए पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी, जिससे उपनिरीक्षक राजीव व सिपाही रविंद्र घायल हो गए।”

विपिन ने बताया कि पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें 15 हजार रुपये का इनामी बदमाश नौरंग उर्फ राजी घायल हो गया, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वहीं अन्य दो बदमाश मौके से भागने मे सफल रहे।

एसपी ने बताया कि पकड़ा गया इनामी राजी 2010 में पुलिस हिरासत से फरार हो गया था। बदमाश के पास से एक पिस्टल, पांच जिंदा कारतूस, चार खोखा कारतूस बरामद हुए हैं। उन्होंने बताया कि घायल पुलिसकर्मी व बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493