आरोपी के खिलाफ मेरठ के कई थानों में हत्या, हत्या का प्रयास, लूट आदि के 15 मामले दर्ज हैं। शातिर राणा पर 25 हजार रुपये का इनाम है जिसे बढ़ाकर 50 रुपये किए जाने की संस्तुति की गई थी। पुलिस ने मौके से पिस्टल, मैगजीन, कारतूस और एक बाइक बरामद की है। मुठभेड़ में एक बदमाश मौके का फायदा उठा कर भाग निकला, जिसकी तलाश जारी है।
एसटीएफ की मेरठ फील्ड इकाई के पुलिस उपाधीक्षक बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि एसटीएफ मेरठ के निरीक्षक धर्मेद्र यादव की टीम को मुखबिर से मंगलवार देर रात सूचना मिली कि छठी वाहिनी पीएसी मेरठ में तैनात पीएसी कर्मी ब्रजपाल सिंह की पत्नी सुमन की हत्या व बेटे कवींद्र पर जानलेवा हमला करने वाला अर्जुन राणा अपने साथी के साथ मोटरसाइकिल पर कैंट स्टेशन की तरफ से डी बाबा तिराहे होते हुए सदर बाजार की तरफ किसी घटना को अंजाम देने आने वाला है। इस पर टीम ने थाना सदर बाजार पुलिस के साथ इलाके की घेराबंदी की।
इस बीच आए बाइक सवार बदमाशों और टीम के बीच हुई फायरिंग में अर्जुन राणा घायल हो गया। वहीं उसका साथी फायरिंग करते हुए जंगल से होते हुए भाग निकला, जिसकी तलाश की जा रही है।
पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि घायल इनामी को इलाज लिए जिला अस्पताल ने भर्ती कराया गया है। 12वीं पास अर्जुन राणा के खिलाफ नौचंदी व मेडिकल थाने में लूट, हत्या, हत्या के प्रयास व गुंडा एक्ट समेत कई धाराओं में 15 मुकदमें दर्ज हैं।
dharmpath.com dharmpath