उप्र : मुठभेड़ में 50 हजार के इनामी सहित 2 गिरफ्तार

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कांधला थाना क्षेत्र के गांव हुरमंजपुर के बीच भाभीसा में 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश विपुल अपने साथियों के साथ किसी व्यक्ति की हत्या करने के इरादे से आने वाला है। सूचना पर पुलिस ने इलाके में नाकेबंदी कर दी। पुलिस को देखकर भाग रहे बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई और पुलिस ने विपुल और उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया।

मुठभेड़ में एसएसपी अजय पाल सहित चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने बदमाशों के पास से पिस्टल और भारी मात्रा में कारतूस बरामद किए हैं।

इनामी विपुल का मुजफ्फरनगर जिले के गांव पीनना स्थित सर्व उप्र ग्रामीण बैंक में डकैती का हाथ था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493