उप्र : मुठभेड़ में 6 बदमाश गिरफ्तार, 3 पुलिसकर्मी सहित 5 घायल

पुलिस के मुताबिक, शनिवार तड़के सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि राजकीय मुद्रणालय के पास लूट को अंजाम देने वाले बदमाश माल बांट कर अगली घटना की तैयारी कर रहे हैं। इस सूचना पर थाना सिविल लाइन व थाना कोतवाली मौके पर पहुंची और घेराबंदी की। इस बीच पहुंचे बदमाशों ने पुलिस की मौजूदगी को भांपते हुए गोलीबारी शुरू कर दी।

पुलिस ने भी जवाबी गोलीबारी की। इस मुठभेड़ में दो बदमाश रियासत अली व इलियास पैर में गोली लगने से घायल हो गए। वहीं एसएचओ कोतवाली मनोज सिंह व एसएचओ सिविल लाइन वी.के. मिश्रा व आरक्षी भूपेंद्र सिंह के हाथ में गोली लगने से घायल हो गए।

पुलिस ने फिर भी बदमाशों का सामना किया और घेराबंदी कर छह बदमाशों रियासत अली, इलियास, जहीर खान, इरशाद, निसार उर्फ पुन्नू उर्फ मुल्ला जी और हासिम को गिरफ्तार कर लिया, जिसके बाद सभी घायलों को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।

पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि मुठभेड़ में छह बदमाशों को पकड़ा गया है, जिनके कब्जे से दो कारें, तीन तमंचे 315 बोर, एक रिवाल्वर 32 बोर, एक तंमचा 32 बोर, एक पिस्तौल 9 एमएम, 10 जीवित व पांच खोखा कारतूस, लूट को 353 ग्राम सोना, दो किलोग्राम 200 ग्राम चांदी व 8,000 रुपये बरामद किए गए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493