उप्र : मुफ्त नैपकिन की मांग को लेकर प्रदर्शन

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रही रंजना वर्मा ने 13 से 50 वर्ष तक की करीब चार करोड़ महिलाओं को मुफ्त नैपकिन दिलाए जाने व योजना में यूनिट प्रमुख पद पर महिला ही नियुक्त किए जाने की मांग उठाई। उनका कहना है कि नैपकिन न उपलब्ध हो पाने से कई महिलाओं व लड़कियों को गंभीर बीमारी भी हो जाती है।

वहीं पूजा सिंह ने सेनेटरी नैपकिन हेल्थ कार्ड के माध्यम से महिलाकर्मी द्वारा ही उपलब्ध कराए जाने की मांग की। उनका कहना है कि मुख्यमंत्री से आश्वासन मिलने के बाद भी कोई पहल नहीं की जा रही है।

आंदोलन में अंजलि गुप्ता, उर्मिला देवी, मंजू रावत, सपना देवी व सीमा अवस्थी की अधिक सक्रियता देखी गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493