उप्र : मुरादाबाद के पोल्ट्रीफार्म में लगी आग, दर्जनों मुर्गियां जलीं (फोटो सहित)

मुर्गियों का पोल्ट्रीफार्म चलाने वाले पार्टनर का आपस में पैसों को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि एक पार्टनर ने पूरे पोल्ट्रीफार्म को ही आग के हवाले कर दिया। उसकी इस हरकत के बाद दर्जनों मुर्गियां बेमौत मारी गईं और दर्जनों बुरी तरह से झुलस गईं।

इस घटना के बाद पूरे गांव में अफरातफरी मच गई, आग की जोरदार तपिश के बीच मुर्गियां भी जान बचाने के लिए फड़फड़ा रही थीं। ग्रामीणों ने जब तक आग पर काबू पाया गया, तब तक दो दर्जन से ज्यादा मुर्गियां जलकर मर चुकी थीं। सैकड़ों अंडे भी जलकर राख हो गए।

प्रदेश सरकार द्वारा मीट कारोबार पर अंकुश लगाए जाने के बाद इस पोल्ट्रीफार्म में मुर्गियों की बिक्री न होने के कारण काफी संख्या में मुर्गियां मौजूद थीं।

पोल्ट्रीफार्म के चार पार्टनर ने अपने एक पार्टनर शमीम पर आग लगाने का आरोप लगाया है और उसके खिलाफ थाने में तहरीर दी है।

पुलिस के मुताबिक, मुरादाबाद के भोजपुर थाना क्षेत्र के मनकूआ मकसूदपुर गांव में पांच पार्टनर शमीम, हारून, नईम, दिनेश और आबिद एक पोल्ट्रीफार्म चलाते हैं। कुछ दिनों से इनके बीच पैसों को लेकर विवाद चल रहा था। आपसी विवाद के बीच इनमें से एक पाटर्नर शमीम ने रविवार को शमीम ने मिट्टीतेल छिड़ककर पोल्ट्रीफार्म में आग लगा दी और फरार हो गया।

क्षेत्राधिकारी कालू सिंह ने बताया कि इस संबंध में शिकायत मिली है, मामले की जांच की जा रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493