उप्र : मुलायम व अखिलेश ने किया जेपी संग्रहालय का उद्घाटन

लखनऊ, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी में लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जंयती के मौके पर मंगलवार को समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जयप्रकाश नारायण संग्रहालय का का उद्घाटन किया। मुलायम ने नारियल फोड़ने के बाद फीता काटने की रस्म अदा की।

इस मौके पर सपा के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के अलावा अखिलेश सरकार के कई मंत्री भी मौजूद थे। कार्यक्रम में सपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र प्रसाद यादव भी आमंत्रित थे। समाजवाद का संग्रहालय के नाम से बने इस भवन में जेपी के संघर्ष को चित्रों आदि के जरिए सहेजा गया है।

इसमें बनीं डिजिटिल लाइब्रेरी में प्रवेश करते ही सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की आवाज में डॉक्यूमेंट्री सुनाई देती है। चार ब्लॉकों में बंटा यह भवन 19 एकड़ में फैला है, जो लखनऊ में गोमती नदी के करीब बनाया गया है।

सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव सुबह 11़ 26 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे और आधा घंटा रुकने के बाद 11़ 56 बजे चले गए। उन्होंने उद्घाटन किया और संग्रहालय को देखने के बाद बिना कुछ बोले वहां से चले गए। उनके जाने के करीब 15 मिनट बाद मुख्यमंत्री अखिलेश यादव संग्रहालय में घूमे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493