उप्र में अगले 24 घंटों में हो सकती है बारिश

लखनऊ, 12 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ सहित सूबे के अधिकांश जिलों में शुक्रवार सुबह आंशिक तौर पर बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान बूंदाबांदी होने के आसार जताए हैं।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में आंशिक तौर पर बदली का असर दिखाई देगा। कई जिलों में हल्की बूंदाबांदी होने के आसार हैं। आने वाले दिनों में लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए जाने का अनुमान है।

लखनऊ के अलावा शुक्रवार को वाराणसी का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री, इलाहाबाद का 28.3 डिग्री, कानपुर का 27 डिग्री और झांसी का 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493