उप्र में आंशिक तौर पर छाई बदली

लखनऊ, 19 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ सहित राज्य के कई जिलों में शुक्रवार सुबह से ही आंशिक तौर पर बदली का असर दिखाई दे रहा है, जिससे तापमान में कमी आई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान मौसम में किसी तरह के खास बदलाव की संभावना नहीं जताई है।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता ने बताया कि 20 और 21 जून को आसमान में आंशिक तौर पर बदली का असर दिखाई देगा, लेकिन 22 जून से मौसम में बदलाव आने के आसार हैं। 22 जून से 25 जून तक घने बादल छाए रहने और बारिश होने के भी असार हैं, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए जाने का अनुमान है।

लखनऊ के अलावा वाराणसी का न्यूनतम तापमान शुक्रवार को 28 डिग्री, कानपुर का 27.6 डिग्री, गोरखपुर का 27 डिग्री, इलाहाबाद का 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493