उप्र में आंशिक बदली, उमस बढ़ी

लखनऊ, 8 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के इलाकों में सुबह से ही आंशिक तौर पर बदली छाई हुई है। इससे उमस व गर्मी में इजाफा हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, हालांकि अगले 24 घंटों के दौरान बारिश होने का अनुमान है।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के मुताबिक, दिन में आंशिक तौर पर बदली छाई रहेगी। लेकिन आद्र्रता का स्तर 90 फीसदी से ऊपर दर्ज किया जाएगा, जिससे उमस बनी रहेगी। दिन में कुछ जगहों पर बूंदबांदी या सामान्य बारिश होने का अनुमान है।

मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किए जाने का अनुमान है।

लखनऊ के अतिरिक्त मंगलवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस, कानपुर का 22.1 डिग्री, इलाहाबाद का 23 डिग्री, बनारस का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493