उप्र में आंशिक बदली, उमस से राहत

लखनऊ , 7 सितम्बर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ व आसपास के इलाकों में बुधवार सुबह आंशिक बदली छाई रही। बदली की वजह से लोगों को धूप और उमस से राहत मिली है।

मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में आंशिक बदली का असर रहेगा। तेज हवाएं चलेंगी, जिससे उमस से राहत मिलेगी। अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने की संभावना है।

लखनऊ के अतिरिक्त बुधवार को बनारस का न्यूनतम तापमान 19.3 डिग्री, कानपुर का 20.5 डिग्री, गोरखपुर का 22 डिग्री, झांसी का 23.4 डिग्री और इलाहाबाद का 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493