उप्र में आंशिक बदली का असर, गर्मी व उमस से राहत

लखनऊ, 31 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व राज्य के अधिकांश इलाकों में सुबह से ही आंशिक तौर पर बदली छाई हुई है, जिससे गर्मी व उमस से राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार हालांकि अगले 24 घंटों के दौरान उप्र कई जिलों में सामान्य से लेकर तेज बारिश होने का अनुमान है।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे पी गुप्ता के अनुसार, दिन में धूप और छावं के बीच बादलों की आवाजाही का दौर जारी रहेगा। तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज किए जाने की उम्मीद है। तेज हवाएं चलेंगी जिससे उमस से राहत मिलेगी।

गुप्ता के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई जिलों में सामान्य से लेकर तेज बारिश होने के आसार हैं। खासतौर से पूर्वांचल के कई जिलों में अगले कुछ दिनों में भारी बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 20.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।

लखनऊ के अतिरिक्त कानपुर का तापमान 22 डिग्री, गोरखपुर का 23.2 डिग्री, इलाहाबाद का 21 डिग्री, झांसी का 24 डिग्री और बनारस का तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493