मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान मौसम में ज्यादा बदलाव आने की सम्भावना नहीं है।
उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अनुसार दिन में धूप छांव के बीच आंशिक तौर पर बदली छाई रहेगी। दिन में कुछ जिलों में बारिश की सम्भावना है। दिन का तापमान में 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा।
मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जाएगा।
लखनउ के अतिरिक्त सोमवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री, कानपुर में 21 डिग्री, झांसी का 22.3 डिग्री, इलाहाबाद का 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath