उप्र में आंशिक बदली छाई, तापमान में गिरावट

लखनऊ, 5 दिसम्बर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व इसके आसपास के इलाकों में सुबह से ही आंशिक बदली का असर दिखाई दे रहा है, जिससे तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, कुछ दिनों में पारा और कम होने की संभावना है।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में कोहरे और आंशिक बदली का असर रहेगा। कोलकाता में आए पश्चिमी विक्षोभ की वजह से दिन में बदली का असर दिखाई देगा, जिससे तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जाएगी। हालांकि, दिन में कई जिलों में कोहरे का असर रहेगा।

मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

लखनऊ के अतिरिक्त मंगलवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री, कानपुर का 20़ 1 डिग्री, बनारस का 16 डिग्री, इलाहाबाद का 17 डिग्री और झांसी का 20़ 1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493