उप्र में आंशिक बदली छाई, बारिश के आसार

लखनऊ, 3 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व राज्य के अन्य हिस्सों में मंगलवार सुबह आंशिक तौर पर बदली का असर दिखाई दे रहा है जिससे गर्मी व उमस से राहत मिली है।

मौसम विभाग के अनुसार, इस सप्ताह के अंत तक मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा और रिमझिम बारिश का दौर जारी रहेगा।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी गुप्ता के अनुसार, दिन में कभी धूप और कभी बदली का दौर जारी रहेगा। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा। दिन में तेज हवाएं चलेंगी जिससे धूप और गर्मी से राहत मिलेगी।

गुप्ता के मुताबिक, चक्रवाती परिस्थिति का निर्माण होने की वजह से तेज हवाएं चल रही हैं और बादलों की आवाजाही का क्रम जारी है। कई जगहों पर सामान्य तो कुछ जगहों पर तेज बारिश होने का अनुमान है। चक्रवाती परिस्थिति का असर अभी इस सप्ताह के अंत तक बने रहने के आसार हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

लखनऊ के अतिरिक्त मंगलवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री, कानपुर का 22.1 डिग्री, इलाहाबाद का 24 डिग्री, बनारस का 22 डिग्री और झांसी का 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493