लखनऊ, 6 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के इलाकों में मंगलवार सुबह से ही आंशिक तौर पर बदली छाई हुई है और ठंडी हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान दिन में कई जगहों पर बारिश होने की सम्भावना है।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अनुसार दिन में आंशिक बदली छाई रहेगी और 20 से 25 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। राज्य के तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज किये जाने की सम्भावना है।
उन्होंने बताया कि कुछ जगहों पर तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किये जाने का अनुमान है।
लखनऊ के अतिरिक्त मंगलवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री, कानपुर का 24.4 डिग्री, इलाहाबाद का 25.3 डिग्री और झांसी का 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath